मरीजों के लिए खुशखबरी : कोसली में ब्लड स्टोरेज यूनिट होगी शुरू

रेवाड़ी : सिविल सर्जन डाॅ. जय भगवान जाटान ने मंगलवार को एसडीएच कोसली, उप स्वास्थ्य केंद्र नठेड़ा, पीएचसी व उप स्वास्थ्य केंद्र डहीना का औचक निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएच कोसली में सामान्य ड्रेस में मिले अधिकारियों व कर्मचारियों को सिविल सर्जन ने फटकार लगाई।
डाॅ. जाटान ने बताया की जल्द ही एसडीएच कोसली में ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू की जाएंगी व जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल में ही ब्लड की उपलब्धता करवाई जाएंगी। उन्होने एसएमओ जयपाल को डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के लिए मकानों का प्रस्ताव बनाकर भेजने के आदेश दिए। इसके बाद सिविल सर्जन से उप स्वास्थ्य केंद्र नठेड़ा का दौरा किया। उप स्वास्थ्य केंद्र पंचायत भवन में चल रहा है, जिसकी कंडीशन बहुत खराब तथा पानी की व्यवस्था भी नहीं थी। इसके लिए उन्होंने एसएमओ को पंचायत से मिलकर ठीक करवाने के निर्देश दिए।
डहीना में निरीक्षण के दौरान डेंटल चेयर कंडम हालत में मिली। सिविल सर्जन ने कहा कि जल्द ही नई डेंटल चेयर की व्यवस्था की जाएंगी। पीएचसी व उप स्वास्थ्य केंद्र डहीना के कार्यों पर सिविल सर्जन ने संतुष्टि जताई। उन्होंने इंचार्ज को पीएचसी 24 घंटे चलाने व सभी की बायोमीट्रिक हाजिरी लगवाने के निर्देश दिए। ड्यूटी से अनुपस्थित मिलने पर पीएचसी डहीना के एक सिक्योरिटी गार्ड को नाटिस जारी किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS