Rewari : करंट लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

Rewari News : करंट की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत (Death) हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस करंट लगने के कारणों की जांच कर रही है।
ठोठवाल निवासी 41 वर्षीय सुदर्शन अपने मकान की छत पर बने टीन शेड की सफाई कर रहा था। इसी दौरान पास से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने बिजली सप्लाई बंद कराते हुए सुदर्शन को गंभीरावस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना रामपुरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
एक अन्य घटना में अलवर के भालगढ़ का रहने वाला 32 वर्षीय नरेंद्र बावल की एक कंपनी में नौकरी करता था। वह करनावास में जयभगवान के मकान में किराए पर रहता था। जयभगवान के मकान की छत से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। उसने बिजली निगम से लाइन हटवाने के लिए कई बार शिकायत भी दर्ज कराई है। लाइन नहीं हटने के कारण उसने मकान में रहने वाले लोगों को छत पर जाने से मना किया हुआ है।
करंट लगते ही जमीन पर गिरा
जयभगवान ने करंट के डर से मकान के दो कमरे भी किराए पर नहीं दे रखे। उसने किराएदारों को छत पर जाने से मना किया हुआ है। इसके बावजूद नरेंद्र छत पर चला गया। वहां लाइन की चपेट में आते ही वह जमीन पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को लेकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही थी।
ये भी पढ़ें- ईंट भट्टों को दी जाने वाली साल में चार माह की छूट हुई समाप्त, संचालन करने पर होगा एक्शन
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS