Rewari : पत्नी की आत्महत्या के 10 दिन बाद जागा पुलिस प्रशासन, केस दर्ज कर पति को किया गिरफ्तार

Rewari : पत्नी की आत्महत्या के 10 दिन बाद जागा पुलिस प्रशासन, केस दर्ज कर पति को किया गिरफ्तार
X
10 दिन पूर्व एक महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर 10 दिन बाद उसके पति को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Rewari : खंडोड़ा में करीब 10 दिन पूर्व एक महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर 10 दिन बाद उसके पति को गिरफ्तार किया। महिला की मां ने ससुराल पक्ष पर उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

15 जुलाई को संदीप की पत्नी अनीता उर्फ ममता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि परिजनों ने बिना शव का पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। अब अनीता की मां झज्जर के भटेड़ा निवासी संतरा देवी ने पुलिस को दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बेटी को पति संदीप व उसके परिजनों ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। ससुराल पक्ष के लोगों की यातनाओं से तंग आकर उसकी बेटी मरने पर मजबूर हुई। पुलिस ने संतरा की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें - Jind : आग में झुलसी सफीदों के पूर्व विधायक कलीराम पटवारी की बेटी, मौत

Tags

Next Story