Rewari : नाबालिग छात्रा को दोस्त बनाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल

Rewari : मॉडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की दसवीं कक्षा की छात्रा को इंस्टाग्राम पर दोस्त बनाने के बाद एक युवक ने उसे दुष्कर्म (Rape) का शिकार बना दिया। अश्लील वीडिया बनाकर आरोपी ने छात्रा से 60 हजार रुपए ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूल किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को रिमांड पर लिया गया है।
पीड़ित के पिता ने बताया कि उसकी बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है। उसकी इंस्टाग्राम पर परखोतमपुर निवासी कर्णसिंह से एक साल पहले दोस्ती हो गई थी। दोनों इंस्टाग्राम पर चैट करते थे। काफी दिन की बातचीत के बाद दोनों की अच्छी जान-पहचान हो गई। एक दिन आरोपी कर्ण सिंह ने नाबालिग स्टूडेंट को मिलने के बहाने से बुला लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बना लिया। साथ ही उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उससे कई बार में 60 हजार रुपए भी हड़प लिए। बार-बार पैसे की डिमांड करने पर छात्रा बुरी तरह परेशान हो गई। आखिरकार उसने परिजनों को अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी, तो उसके पिता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS