राइट टू सर्विस एक्ट में सेवाएं देने में रेवाड़ी प्रदेश में टॉप पर

राइट टू सर्विस एक्ट में सेवाएं देने में रेवाड़ी प्रदेश में टॉप पर
X
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि सरल पोर्टल पर एक लाख 5 हजार 627 आवेदन हुए, जिनमें से एक लाख 3 हजार 394 आवेदनों पर राईट टू सर्विस एक्ट के तहत सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं।

हरिभूमि न्यूज : रेवाड़ी

सेवा का अधिकार अधिनियम के दायरे में आने वाली सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराने में जिले को प्रदेशभर में पहला स्थान मिला है। हिसार में प्रेसवार्ता के दौरान राइट टू सर्विस कमीशन के मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता द्वारा सेवाएं देने में रेवाड़ी जिला प्रशासन की प्रशंसा की गई।

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि सरल पोर्टल पर एक लाख 5 हजार 627 आवेदन हुए, जिनमें से एक लाख 3 हजार 394 आवेदनों पर राईट टू सर्विस एक्ट के तहत सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। डीसी ने बताया कि जिले का स्कोर पूरे प्रदेश में 9.7 है। उन्होंने बताया कि एक्ट में आम जिंदगी से जुड़ी 546 सेवाएं अधिसूचित हैं, जिसके लिए समय सीमा निर्धारित की गई है।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो निर्धारित समय अवधि में ही आमजन की सेवाओं को उपलब्ध कराएं जिससें आवेदनों का रिजेक्शन रेट कम हो और पब्लिक सैटिसफैक्शन रेट में सुधार हो। उपायुक्त ने इस उपलब्धि के लिए सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सेवाएं व योजनाओं का लाभ देने के लिए इसी प्रकार निरंतर प्रयास जारी रखें।

Tags

Next Story