Rewari : राजधानी का सफर छोटा करेगी वंदे भारत, ट्रेन का अब चंडीगढ़ तक होगा विस्तार

Rewari : राजधानी का सफर छोटा करेगी वंदे भारत, ट्रेन का अब चंडीगढ़ तक होगा विस्तार
X
  • 3 घंटे में तय होगी रेवाड़ी से चंडीगढ़ तक की दूरी
  • केंद्रीय मंत्री के प्रस्ताव पर लगी रेलवे बोर्ड की मुहर

Rewari : दिल्ली और अजमेर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का अब चंडीगढ़ तक विस्तार होगा। इसके बाद रेवाड़ी से प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ पहुंचने में अब लगभग तीन घंटे का समय ही लगेगा, जिससे राजधानी का सफर काफी सुगम हो जाएगा। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के चंडीगढ़ तक विस्तार करने के केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान कर दी है।

12 अप्रैल से अजमेर व दिल्ली के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन का आरंभिक चरण में यहां स्टेशन पर ठहराव नहीं किया गया था। इससे वंदे भारत ट्रेन में सफर की इच्छा रखने वाले लोगों को निराशा हाथ लगी थी। राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां ठहराव को स्वीकृति दे दी थी। अब राव इंद्रजीत सिंह ने रेल यात्री संघ की ओर से रखी गई वंदे भारत ट्रेन के चंडीगढ़ तक विस्तार की मांग को देखते हुए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा था, जिस पर बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही ट्रेन को चंडीगढ़ तक संचालित करने का टाइम टेबल रेल विभाग की ओर से जारी किया जाएगा।

जल्द घोषित होगी समय सारणी

वंदे भारत ट्रेन के चंडीगढ़ तक संचालित होने की समय सारणी जल्द घोषित हो जाएगी। रेवाड़ी व गुरूग्राम के यात्रियों की मांग चंडीगढ़ से ट्रेनों का सीधा जुड़ाव करने की रही है। वंदे भारत ट्रेन के विस्तार से चंडीगढ़ तक का सफर आसान हो जाएगा। कुछ अन्य ट्रेनों का विस्तार करने का प्रस्ताव भी बोर्ड को भेजा हुआ है, जिस पर जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

अन्य ट्रेनों में लगता है ज्यादा समय

ट्रेन के जरिए प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ जाने में यात्रियों को पांच से सात घंटे तक का समय लग जाता है। इससे यात्रियों का काफी समय सफर में ही खराब हो जाता है। वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को लगभग 3 घंटे में ही राजधानी तक पहुंचा देगी। इससे यात्रियों का सफर काफी सुगम हो जाएगा। रेल विभाग की ओर से इसका टाइम टेबल जल्द जारी किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - Rewari : ऑपरेशन के बाद पेट में छोड़ दिया धागा, डॉक्टर को देना होगा 2 लाख हर्जाना

Tags

Next Story