Rewari : नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Rewari : नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। साथ ही महिला की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया।
गुरुग्राम के एक गांव की रहने वाली महिला ने 31 अगस्त को महिला थाना पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया था कि वह आनलाइन वेस्टेज कम्पनी में काम करती थी। 2022 में उसकी मुलाकात फेसबुक अकाउंट पर शंकर उर्फ नवीन कुमार से हुई। जून 2022 में शंकर उर्फ नवीन कुमार ने उसे आश्वासन दिया कि वह उसको कम्पनी में अच्छे पद पर नौकरी लगवा देगा। इसके बाद आरोपी ने उसे नाई वाली चौक पर एक होटल में बुलाया। उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी, जिसमें आरोपी ने कुछ नशीला पदार्थ मिला रखा था। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई। उसने आरोप लगाया कि नवीन ने बेहोशी की हालत में उसे हवस का शिकार बनाते हुए उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करते हुए बार-बार दुष्कर्म करता रहा। 29 अगस्त को उसे रेलवे रोड पर एक होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करते हुए आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। उसके कान के कुंडल भी छीन लिए। पुलिस ने अंबेडकर चौक निवासी शंकर के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे रिमांड पर लिया गया है।
यह भी पढ़ें - Kurukshetra : बेकाबू होकर सरस्वती ड्रेन में गिरी कार, बचा कोहराम
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS