भीषण सड़क हादसा : कार की टक्कर से ऑटो सवार दो महिलाओं की मौत, बच्चाें सहित कई लोग घायल

भीषण सड़क हादसा : कार की टक्कर से ऑटो सवार दो महिलाओं की मौत, बच्चाें सहित कई लोग घायल
X
उपचार के बाद कई घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया जबकि शवों को कुरुक्षेत्र के नागरिक अस्पताल में भेजा गया है। इस्माइलाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरिभूमि न्यूज : अंबाला

कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद के पास हुए हादसे में एक ऑटो को लापरवाह कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि कई सवारियों को मामूली चोटें आई। ऑटो में कुल 15 लोग सवार थे। इनमें ज्यादातर महिलाओं के साथ बच्चे भी थे। हादसे में जख्मी हुए कई घायलों को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उपचार के बाद कई घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया जबकि शवों को कुरुक्षेत्र के नागरिक अस्पताल में भेजा गया है। इस्माइलाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नागरिक अस्पताल में दाखिल रानी ने बताया कि वे कुरुक्षेत्र के मलिकपुर गांव की रहने वाली हैं। अंबाला के जनसुई गांव में एक बुजुर्ग महिला की मौत के शोक में शामिल होने के लिए वे सभी ऑटो में सवार होकर आ रही थी। इस्माइलाबाद के पास एक कार चालक ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। उसने बताया कि ऑटो में सवार दो महिलाओं की मौत हुई है। हादसे में एक बच्चा भी जख्मी हुआ है। आधा दर्जन घायल महिलाओं को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस सभी मरीजों के बयान दर्ज कर जांच कर रही है। इसके बाद ही कार चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया जाएगा।

Tags

Next Story