राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे रोडवेज कर्मचारी, जानें क्या हैं मांगें

हरिभूमि न्यूज :रोहतक
रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने केन्द्रीय ट्रेड यूनियनियों 23-24 फरवरी प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया है। रोडवेज कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि इस हड़ताल के दौरान दोनों दिन रोडवेज बसों का पहिया जाम किया जाएगा। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबन्धित रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने यह निर्णय राज्य प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल की अध्यक्षता में यूनियन की बैठक लिया गया।
बैठक में केन्द्र व प्रदेश सरकार की निजीकरण नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों आक्रोश को देखते हुए आरोप लगाया कि पुरानी पेंशन बहाली सहित स्वीकृत मांगों को पूरा करने की मांग को आश्वासनों के बाद भी पूरा नहीं किया गया और न ही अभी स्वीकृत मांगों को लेकर सरकार द्वारा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। इतना ही नहीं कर्मचारियों को पहले से मिल रही सुविधाएं समाप्त की जा रही हैं। रोडवेज डिपो के प्रधान सुरेन्द्र बेनिवाल ने कहा कि जब तक सरकार विभागों में पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं करती, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, खाली पदों पर पक्की भर्ती करना, योग्यता के आधार पर चालक को तकनीकी निरीक्षक के पद पर पदोन्नति नहीं करती उनका आंदोलन चलता रहेगा।
ये कर्मचारियों की मांगें
रोडवेज कर्मचारियों के इनके अलावा मांगों में 1992 से लेकर 2002 तक के कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का करना, बकाया बोनस का भुगतान करना, निजी बसें ठेके पर लेने की नीति रद्द करना, अनुकंपा अधिनियम 1964 को पहले की भांति लागू करना, मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने की नीति में लगाई गई शर्तें हटाना, कोरोना महामारी से मृतक रोडवेज कर्मचारियों के परिवारों को एक्सग्रेसिया बीमा पॉलिसी के तहत 50 लाख रुपए मुआवजा देना, वेतनमान अपग्रेड करना, परिचालक व लिपिकों का वेतनमान अपग्रेड करना है। वहीं अन्य कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देना, जोखिम भत्ता देना, रोडवेज के बेड़े में एक हजार बसें शामिल करना, परिवहन समिति की बसों को लंबे रूटों पर परमिट देना नीति को रद करना शामिल है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS