21 फरवरी को भूख हड़ताल पर बैठेंगे रोडवेज कर्मी, जानें क्यों

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र डिपो प्रशासन द्वारा चालक-परिचालक तथा निरीक्षक / उप निरीक्षक कर्मचारियों का प्रशिक्षण समय उनकी सर्विस में ना जोड़ने तथा अवेतन किए गए समय को अर्जित अवकाश में समायोजित ना करने को लेकर रोडवेज कर्मियों में रोष है। इसी रोष स्वरुप रोडवेज कर्मी 21 फरवरी को प्रात 10 बजे से लेकर 22 फरवरी को सांय 4 बजे तक 30 घंटे तक लगातार भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस संदर्भ में रोडवेज कर्मचारी संघर्ष कमेटी ने कुरुक्षेत्र डिपो के महाप्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा है।
हरियाणा रोडवेज जाग्रति मंच के राज्य उपप्रधान राजबीर सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र डिपो प्रशासन द्वारा चालक-परिचालक तथा निरीक्षक/उप-निरीक्षक कर्मचारियों का प्रशिक्षण समय उनकी सर्विस में नहीं जोड़ा जा रहा है जबकि मुख्यालय द्वारा पूर्व में उपरोक्त बारे आदेश जारी किए जा चुके हैं। इस बार 2 दिसंबर 2021 को नोटिस के माध्यम से जीएम रोडवेज को अवगत करवाया गया था कि कुरुक्षेत्र डिपो के सभी चालक परिचालक तथा निरीक्षक/उप निरीक्षक कर्मचारियों को उनके लाभ दिए जाए, परंतु आप द्वारा उपरोक्त बारे कोई कार्यवाही नहीं की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि अब दोबारा से इस नोटिस के माध्यम से पुन: आपके ध्यान में लाया जाता है कि कुरुक्षेत्र आगार के सभी चालक-परिचालक तथा निरीक्षक/उप-निरीक्षक कर्मचारियों को उनके प्रशिक्षण समय का पूर्ण लाभ तथा पूर्व में अर्जित अवकाशों की गणना गल्त तरीके से करते हुए अवेतन की समय अवधि का वितीय लाभ आगार के सभी कर्मचारियों को दिया जाए और सम्बंधित दोषी सभी डीलिंग हैंड के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार चालक-परिचालक तथा निरीक्षक/ उप निरीक्षक कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण ना कर सके अन्यथा रोडवेज कर्मचारी संघर्ष कमेटी 30 घंटे तक लगातार भूख हड़ताल पर बैठेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेवारी आपकी तथा सम्बंधित सभी डीलिंग हैंड की होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS