Face of the Year : रोहतक की बेटी राधिका मंगल बनी फेस ऑफ द ईयर मिस हरियाणा

Face of the Year : रोहतक की बेटी राधिका मंगल बनी फेस ऑफ द ईयर मिस हरियाणा
X
राधिका (Radhika) के अलावा इस कॉन्टेस्ट में देशभर से लड़कियों ने हिस्सा लिया। सभी को पीछे छोड़ते हुए राधिका ने 2 अवार्ड जीते।

रोहतक की बेटी राधिका मंगल ने फेस ऑफ द ईयर मिस हरियाणा अवार्ड जीता है। फॉर एवर स्टार इंडिया अवार्ड कांटेस्ट जयपुर में 17 से 20 दिसम्बर तक हुआ। कॉन्टेस्ट में आए निर्णायकों ने राधिका मंगल को मिस रोहतक अवार्ड से भी नवाजा।


राधिका के अलावा इस कॉन्टेस्ट में देशभर से लड़कियों ने हिस्सा लिया। सभी को पीछे छोड़ते हुए राधिका ने 2 अवार्ड जीते।


पिता कपड़ा व्यापारी

राधिका के पिता पवन मंगल कपड़ा व्यापारी हैं और शौरी मार्केट में उनकी दुकान है। राधिका का कहना है कि उनके परिवार ने भरपूर सहयोग किया। उन्हीं के दम पर आज ये अवार्ड मिले।


खूबसूरती अंदर से होती है

राधिका का कहना है कि लोगों को गलत फहमी है कि अवार्ड शारीरिक खूबसूरती या गौर रंग आदि के कारण मिलते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। आपके विचार कितने खूबसूरत हैं यानी आपकी भावनाएं और लोगों के प्रति सोच का नजरिया कैसा है ये मायने रखता है।

Tags

Next Story