अश्रुपूर्ण विदाई : हादसे में रोहतक का जवान शहीद, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

अश्रुपूर्ण विदाई : हादसे में रोहतक का जवान शहीद, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
X
13 दिसंबर को मुंबई समुंदर में खेलते वक्त नवीन की नौका दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें नवीन वशिष्ठ गंभीर रूप से घायल हो गया था।

हरियाणा के रोहतक जिले के नवीन वशिष्ठ शहीद हो गए। नवीन के शहादत की खबर जैसे ही घर पर मिली तो शोक की लहर दौड़ गई। वीरवार को इनका शव दिल्ली से जनता काॅलोनी पैतृक निवास पहुंचा। अंतिम दर्शनों के बाद शहीद नवीन का वैश्य कॉलेज शमशान भूमि में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नवीन तीन भाइयों में सबसे छोटा था, वह 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था।

परिजनों के मुताबिक बुधवार को नवीन मुम्बई में समुंद्र में आयोजित सेलिंग वोट प्रतियोगिता के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और बुधवार रात को निधन हो गया।

नवीन के पिता बंसीलाल ने बताया कि 8 दिसम्बर को उनकी बेटे से फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान वह जल्द ही करीब 20 दिन की छुट्टी लेकर आने की बात कह रहा था। वह अक्सर देश के लिए ओलम्पिक में खेलकर गोल्ड मेडल लाने की बात करता था। इसी जुनुन के साथ वह दिन रात कड़ा अभ्यास करता था। उन्होंने बताया कि शहीद नवीन के दो भाई आशू और प्रवीन हैं। शहीद के पार्थिव शरीर को देखकर कालोनी में हर आंख नम दिखाई दी। श्मशान भूमि में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया और शहीद को सलामी दी गई।

सेलिंग खिलाड़ी थे नवीन

भारतीय सेना में 2015 में भर्ती हुए 26 वर्षीय नवीन सेलिंग खेल के राष्ट्रीय खिलाड़ी थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे नवीन का पैतृक गांव मकड़ौली है। वहीं माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्य काफी समय से शहर की जनता कॉलोनी में रहते हैं। विगत 13 दिसम्बर को मुंबई में समुंद्र में नवीन सेना की वोट प्रेक्टिस में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान एक वोट उनके सिर पर पलट गई। घायल हुए जवान नवीन का 9 दिनों से मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार रात को अस्पाल में वह जिंदगी की जंग हार गए।

Tags

Next Story