Rohtak: किशोर ने खेल स्टेडियम में फांसी लगाकर दी जान, मंचा हड़कंप

रोहतक: गांव बलियाना में एक किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मामले के अनुसार, 15 वर्षीय अंकित कुछ समय से परेशान चल रहा था। इस दौरान उसने खेल स्टेडियम के पास पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर पहुंचे। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
किशोर के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। मृतक के परिजनों से मामले की जानकारी ली जा रही है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS