सख्त हुआ रोहतक नगर निगम, डेयरी शिफ्ट करें नहीं तो होंगी सील

हरिभूिम न्यूज : रोहतक
शहर से डेयरी शिफ्ट करवाने को लेकर नगर निगम सख्त मूड में है। पिछले दिनों भी निरीक्षण किया गया था। नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन डेयरी शिफ्ट नहीं की जा रही। ऐसे 12 प्लाट धारक हैं, जिन्हें कन्हेली डेयरी काम्पलैक्स में प्लाट अलॉट है लेकिन वे डेयरी शिफ्ट नहीं कर रहे। अब नगर निगम ने उन्हें चेतावनी दी है कि तुरंत कन्हेली डेयरी काम्पलैक्स में डेयरी शिफ्ट करे वरना नगर निगम द्वारा डेयरी को सील कर दिया जाएगा। इसके अलावा कोई भी डेयरी संचालक गोबर न बहाए क्योंकि इससे सीवर व नाले भर जाते हैं। जिस कारण आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
बता दें कि शहर से डेयरी शिफ्ट होनी है। डेयरी वालों के लिए कन्हेली में अलग से जगह अलॉट की गई है। बार-बार नोटिस के बावजूद डेयरी संचालक शिफ्टिंग नहीं कर रहे। ऐसे संचालकों पर अब सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। टीम ने मंगलवार को डेयरियों का दौरा भी किया। टीम में भू-अधिकारी संदीप बत्तरा, मुख्य सफाई निरीक्षक सुन्दर सिंह, अतिक्रमण निरीक्षक गुरदेव सिंह, सहायक सफाई निरीक्षक कृष्ण लाल और संदीप राठी शामिल रहे।
वहीं नगर निगम की पशु पकड़ टीम द्वारा 59 बेसहारा पशुओं को बोहर क्षेत्र से पकड़ा गया। सभी पशुओं को पहरवार गोशाला में छोड़ा गया। पशु पकड़ने वाली टीम द्वारा दस राउंड में ये पशु पकड़े गए।
डेयरी संचालकों को पहले भी दी जा चुकी हैं हिदायतें
डेयरी संचालकों पहले भी हिदायत दी गई कि वे तुरंत कन्हेली डेयरी काम्पलैक्स में डेयरी शिफ्ट करें अन्यथा डेयरी पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी, परन्तु डेयरी संचालकों द्वारा डेयरियों को शिफ्ट नहीं किया गया है। अब डेयरी सील की जाएंगी। - धीरेन्द्र खड़गटा, आयुक्त, नगर निगम, रोहतक।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS