रोहतक नगर निगम : सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 27 नवम्बर को

रोहतक नगर निगम :  सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 27 नवम्बर को
X
तारीख तय होने के बाद मेयर मनमोहन गोयल ने नगर निगम आयुक्त को चुनाव की तैयारियों के लिए पत्र लिखा है। जिसके बाद निगम अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

हरिभूमि न्यूज : रोहतक

नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। लम्बे समय के बाद 27 नवम्बर को चुनाव करवाया जाएगा। तारीख तय होने के बाद मेयर मनमोहन गोयल ने नगर निगम आयुक्त को चुनाव की तैयारियों के लिए पत्र लिखा है। जिसके बाद निगम अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही सभी पार्षदों को चुनाव कार्यक्रम का पत्र भेजा जाएगा।

इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने पार्षदों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई शुरू कर दी है। कई नामों पर मंथन चल रहा है। हालांकि दो पदों के लिए दावेदार ज्यादा बताए जा रहे हैं, जिससे भाजपा नेताओं को माहौल बनाने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं। पहले सर्वसम्मति के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। बात नहीं बनी तो फिर चुनाव करवाया जाएगा। सोमवार को पर्यवेक्षक महिपाल ढांडा रोहतक दौरे पर आ रहे हैं। उनका दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान भाजपा का हर पार्षद आलाकमान के सामने दावेदारी जता रहा है। कई पार्षदों ने कुर्सी की चाहत में मेयर और नेताओं को पत्र भी लिखे हैं।

वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में

सभी अपनी वरिष्ठता पार्टी के समक्ष जता रहे हैं। पार्टी वरिष्ठ पार्षदों को प्राथमिका दे सकती है। लेकिन हाल ही मेें भाजपा में शामिल हुए पार्षदों को भी निराश नहीं किया जा सकता। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों धड़ों को खुश रखने के लिए कोई कदम उठाया जा सकता है।

2018 में हुए थे चुनाव

याद रहे, नगर निगम में दिसंबर 2018 में चुनाव हुआ था। जिसमें भाजपा 8, कांग्रेस समर्थकों ने 5 वार्डों में विजय पाई। 9 वार्डों में निर्दलीय विजयी रहे थे। बाद में दो पार्षदों कदम सिंह अहलावत और गुलशन ईशपुनियानी को छोड़कर अन्य भाजपा में शामिल हो गए। चुनाव में कांग्रेसी पार्षदों की नहीं चलेगी जिसकी वजह से भाजपा को सर्वसम्मति होने की पूरी उम्मीद है।

वहीं चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता भी सक्रिय बताए जा रहे है। वहीं मेयर के पत्र के बाद नगर निगम के अिधकािरयों ने भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। जल्द ही इस संबंध में बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद पार्षदों को चुनाव को लेकर पत्र भेजे जाएंगे। नगर निगम के अिधकािरयों ने बताया कि चुनाव को लेकर काेविड- 19 की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। गौरतलब है कि हाल में ही सरकार ने सीनियर और डिप्टी मेयर के चुनाव करवाने का ऐलान किया था। इसके बाद से शहर के राजनीित गरमा गई। पदों के लिए पार्षद जमकर दौड़ धूप कर रहे है।

पार्षदों के साथ बैठक करेंगे पर्यवेक्षक

रोहतक में सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए 27 नवम्बर की तारीख तय हो गई है। आयुक्त को चुनाव की तैयारियों को लेकर पत्र लिखा गया है। पर्यवेक्षक का जल्द ही दौरा होगा। इसके बाद वह भाजपा पार्षदों के साथ बैठक करेंगे। सर्वसम्मति या जरूरत पड़ी तो चुनाव करके सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चयन कर लिया जाएगा। -मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम

Tags

Next Story