Rohtak : सम्पत्तिकर वसूली के लिए नगर निगम चलाएगा विशेष अभियान

Rohtak News : रोहतक नगर निगम (Rohtak Nagar Nigam) संपत्तिकर वसूली के लिए जोरशोर से अभियान (Campaign) चलाएगा। इसके अलावा विकास कार्यों को गति दी जाएगी। सड़कों की मरम्मत करवाना प्राथिकता में रखा जाएगा। रेहड़ी, फड़ी वालों के रजिस्ट्रेशन कम से कम समय में किए जाएंगे ताकि उन्हें लोन का लाभ मिल सके। निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह ने अधिकारियों की बैठक में यह आदेश जारी किए। उन्होंने साफ कहा कि लापरवाही बरतने पर अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने अलग-अलग शाखा के प्रभारियों एवं नगर पालिकाओं के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बैठक के दौरान सम्पत्तिकर के कार्यो, विकास कार्य, दिव्य नगर योजना, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि, विज्ञापन नीति, आदि की समीक्षा की गई।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम में आने वाले आवेदनों का निपटान समय पर किया जाए और जिन व्यक्तियों के आवेदन किसी कारण वापिस किए गए हैं उन आवेदनकर्ताओ से सम्पर्क कर उनसे सम्बन्धित दस्तावेज लेकर आवेदनों काे निपटाया जाए। सम्पत्तिकर वसूली के कार्य पर जोर दिया जाए और जिन व्यक्तियों का सम्पत्तिकर अधिक लंबित है, उनको नोटिस देकर समयावधि के पश्चात सम्पत्तिकर न भरने पर सीलींग की कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जाए।
रेहड़ी, फड़ी वालों को मिलेगा लोन
निगम आयुक्त जितेंद्र सिंहने कहा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (प्रधानमंत्री स्वनिधि, स्वनिधि से समृद्धि) के तहत सभी रेहड़ी, फड़ी वालों का रजिस्ट्रेशन किया जाए। उन्हे जागरूक किया जाए कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि में रेहडी-फड़ी के संचालकों के कार्य को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा 10 हजार, 20 हजार , 50 हजार तक के लोन देने का प्रावधान है। लोन मिलने उपरांत 9 प्रतिशत ब्याज पर सब्सिडी का प्रावधान भी है। सभी रहेड़ी, फड़ी वालों को डिजिटल पैमेंट के साथ जोड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें- Haryana Mausam Update : पछुआ हवा के झोंकों से किसान चिंता में, धान पर छाया संकट
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS