रोहतक : बोहर में पत्नी के सिर में चोट मारकर हत्या, वारदात के बाद पति फरार

हरिभूमि न्यूज : रोहतक
गांव बोहर में बीती रात पति ने पत्नी के सिर में चोट मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना अर्बन एस्टेट पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
मामले के अनुसार, मनीपुर दिल्ली निवासी पूजा की शादी बोहर गांव के सुनील के साथ हुई थी। दोनों के पास दो बेटी और एक बेटा है। कई दिन से दंपत्ति में विवाद चल रहा था। बीती रात भी दोनों में झगड़ा हुआ था। इस दौरान पति ने पत्नी के सिर में लाठी से तेज वार कर दिया। उसे गंभीर अवस्था में रात को ही पीजीआई भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का भी निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं। लड़की के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में उसके पति सुनील पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
महिला को चोट लगने पर रात को पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। मायका पक्ष की शिकायत पर महिला के पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। - सुरेश कुमार एस एच ओ, अर्बन एस्टेट
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS