Rohtak Nagar Nigam : अब संपत्तिकर शाखा में सुबह नौ से एक बजे तक ठीक करवाएं बिल

रोहतक नगर निगम (Rohtak Nagar Nigam) संपत्तिकर शाखा में सुबह नौ से एक बजे तक ठीक करवाएं बिल की संपत्तिकर शाखा में सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक शाखा से सम्बंधित समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इस दौरान शहरवासी बिल ठीक करवाने या अन्य समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिल सकते हैं। एक बजे से लेकर शाम तक अधिकारियों को फील्ड का कार्य करना होगा।
यह आदेश नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह ने बैठक में दिए। वे संपत्तिकर शाखा के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने साफ कहा कि आमजन का कार्य किसी भी वजह से लम्बित न रखा जाए। समय रहते काम पूरे किए जाएं। इस दौरान उन्होंने शाखा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आमजन का कार्य समय पर हो व उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने साथ ही स्पष्ट किया कि आमजन के काम को लम्बित रखने पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेवार होगा। इस दौरान उन्होंने सम्पत्तिकर शाखा के अधिकारियों के साथ कार्यालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्य योजना को दो दिन के अंदर-अंदर लागू करने करने के निर्देश दिए।
शाम तक अधिकारी फील्ड में करें कार्य
संयुुक्त आयुक्त ने सम्पत्तिकर शाखा के अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्पत्तिकर शाखा का कार्यप्रवाह बनाकर सार्वजनिक किया जाए। किसी भी अधिकारी, कर्मचारी के पास कार्य लंबित नहीं होना चाहिए। अधिकारियों के साथ मीटिंग आयोजित करने का मुख्य उदेश्य आमजन के कार्यों का समय पर निपटान करना है। मीटिंग में अधिकारियो को निर्देश दिए गए कि आमजन के लिए मिलने का समय सुबह नौ बजे से एक बजे तक रखा जाए। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा मौके का निरीक्षण करने या अन्य कार्य के लिए कहीं जाना है तो वह दोपहर एक बजे बाद जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS