Rohtak News : जलघर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, 2 दिन से था लापता

रोहतक। झज्जर रोड के जलघर में बुधवार सुबह युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोग काफी संख्या में मौके पर जमा हो गए। इस दौरान मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीछे भिजवाया।
मामले के अनुसार, बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जलघर में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। उसके पैर उसकी टीशर्ट से बंधे हुए है। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकाल कर उसकी पहचान करवाई। युवक का नाम भारत है जो राजीव नगर का रहने वाला है। वह 2 दिन से लापता था।
पुलिस ने युवक के परिजनों को भी मौके पर बुलाकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम मरने के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS