रोहतक रोडवेज डिपो को अप्रैल में मिलेंगी 10 नई बसें, पुरानी लोकल रूट पर चलेंगी

रोहतक रोडवेज डिपो को अप्रैल में मिलेंगी 10 नई बसें, पुरानी लोकल रूट पर चलेंगी
X
बसों की कमी के चलते उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में कई इंटर स्टेट रूट की कुछ बसे बंद हैं तो वहीं ग्रामीण रूट भी बुरी तरह से प्रभावित हैं। यात्रियों को समय पर बसें नहीं मिल पाती। सबसे ज्यादा परेशानी से सोनीपत, दिल्ली, करनाल और हिसार रूट पर है। इन रूटों पर बसों की संख्या कम है।

 रोहतक। अप्रैल में रोडवेज डिपो को 10 नई बसें ही मिलने जा रही हैं। गुरुग्राम में यह बसें बनकर तैयार हो चुकी हैं और इन बसों पर पेंट किया जा रहा है। कार्य पूरा होते ही बसों को डिपो के चलाने के लिए तैयार कर दिया जाएगा। जैसे ही ये बसें डिपो को मिलेंगी तो लंबे रूटों पर इन बसों को चलाया जाएगा और लंबे रूटों पर चल रही बसों को लोकल रूटों के लिए उतारा जाएगा। बसों की कमी के चलते उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में कई इंटर स्टेट रूट की कुछ बसे बंद हैं तो वहीं ग्रामीण रूट भी बुरी तरह से प्रभावित हैं। यात्रियों को समय पर बसें नहीं मिल पाती। सबसे ज्यादा परेशानी से सोनीपत, दिल्ली, करनाल और हिसार रूट पर है। इन रूटों पर बसों की संख्या कम है।

बसों की संख्या बढ़ेगी तो छात्राओं के लिए स्पेशल बसें चलने की भी संभावना रहेगी। हालांकि छात्राओं की सुविधा के लिए 2020 में भी डिपो में पांच पिंक बस शामिल की गई थी। लेकिन यह छात्रा स्पेशल मिनी बसें थी। इसके बाद डिपो में कोई नई बस नहीं आई हैं जबकि 40 से अधिक बस कंडम हो चुकी हैं।

डिपो में कम हैं बसें

गौरतलब है कि डिपो में करीब 185 बसें ऑनरूट हैं। रोहतक की आबादी के हिसाब से बसें बहुत कम हैं और रोडवेज प्रबंधन द्वारा जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है। जिसके चलते ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं बसों की कमी के चलते कई रूट भी बंद हैं। हालांकि डिपो को 40 बसें मिलनी हैं लेकिन अभी 8 नई बसें मिली है और 10 नई शामिल होगी।

दो साल में 40 से बसें कंडम

दो सालों में 40 से ज्यादा बसें कंडम हो चुकी हैं। सरकार ने पिछले साल घोषणा की थी कि बेड़े में 800 नई बसें शामिल की जाएंगी, उसके बाद इनकी खरीद प्रक्रिया भी चली लेकिन अभी तक डिपो में बसें शामिल नहीं हो पाई थी। लेकिन मार्च महीने में डिपो को 8 नई बसें मिली हैं और अब अगले 10 दिनों में 10 नई बसें डिपो में आ जाएंगीं।

नई बसों के बाद डिपो में होगी 195 बसें

डिपो में फिलहाल 185 बसें चल रही हैं। 146 बसें सामान्य स्कीम के तहत व 56 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जा रही हैं, जबकि रोहतक में 200 से अधिक बसों की आवश्यकता है। 10 नई बस मिलने के बाद इनकी संख्या 195 हो जाएगी।

बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी

यात्रियों की सुविधाओं के लिए मार्च में डिपो में 8 नई बसे आ चुकी है और अप्रैल के पहले सप्ताह में 10 नई बसें मिल जाएंगी। इन बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। डिपो में 10 बसें शामिल होने से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। -सरेंद्र सिवाच, वर्कशॉप मैनेजर, रोडवेज

Tags

Next Story