खिलाड़ी को फोन करके बुलाया था रोहतक, कर दी हत्या

खिलाड़ी को फोन करके बुलाया था रोहतक, कर दी हत्या
X
पुलिस अब उस शख्स की तलाश कर रही है, जिसने महिला को फोन करके रोहतक बुलाया था। रोहतक पुलिस लगातार भोपाल पुलिस के संपर्क में है। शुक्रवार को महिला का भाई भी रोहतक पहुंचा। बताया जा रहा है कि महिला खिलाड़ी करीब 10 साल से परिवार से अलग रह रही थी।

रोहतक : भोपाल की महिला खिलाड़ी को किसी ने फोन करके रोहतक बुलाया था। वह शख्स महिला को रोहतक रेलवे स्टेशन पर लेने भी गया था। इसके बाद महिला का शव धामड़ और किलोई के पास नहर की पटरी पर मिला।

जांच में सामने आया है कि महिला 16 फरवरी को हबीबगंज से ट्रेन में चली और 17 फरवरी को उसकी हत्या की गई। पुलिस अब उस शख्स की तलाश कर रही है, जिसने महिला को फोन करके रोहतक बुलाया था। रोहतक पुलिस लगातार भोपाल पुलिस के संपर्क में है। शुक्रवार को महिला का भाई भी रोहतक पहुंचा। बताया जा रहा है कि महिला खिलाड़ी करीब 10 साल से परिवार से अलग रह रही थी। पति से तलाक हो गया था फिलहाल पति अपने बेटे के साथ अकेला रहता है।

ऐसे परिजनों तक पहुंची पुलिस

महिला की पेंट की जेब से हबीबगंज रेलवे स्टेशन पार्किंग की पर्ची मिली। उसकी स्कूटी वहां खड़ी थी। स्कूटी का नंबर ट्रेस किया गया तो पुराने घर का नंबर पता चला। यहां से तार जुड़ते चले गए ओर भोपाल के गोविंदपुरा थना क्षेत्र में उसके परिजनों को तलाश लिया। इसके बाद परिजनों को वारदात के बारे में बताया गया। महिला के पति से भी फोन पर बातचीत की गई। वह अब अकेला रहता है।

भाई को इसके बारे में पता नहीं

पुलिस ने महिला के भाई से बात की तो वह शुक्रवार को दो दोस्तों के साथ रोहतक पहुंचा। सदर थाने में बयान दर्ज किए गए। भाई के अनुसार वह किसके संपर्क में थी इसके बारे में कुछ पता नहीं है। सामने आया है कि महिला खिलाड़ी ने रोहतक में एक कोच पर मुकदमा दर्ज करवा रखा था। महिला चाहती थी कि उसका केस भोपाल कोर्ट में शिफ्ट हो जाएं।

जेब में मिली पर्ची से हुई शिनाख्त

मृतका की जेब से जो पर्ची मिली उसी के आधार पर उसकी पहचान हुई। वारदात करने वाले की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपित गिरफ्त में होगा।

- सज्जन कुमार, डीएसपी।

Tags

Next Story