खुशखबरी : राजधानी दिल्ली से रैपिड मेट्रो से जुड़ेगा रोहतक

खुशखबरी : राजधानी दिल्ली से रैपिड मेट्रो से जुड़ेगा रोहतक
X
सांसद डॉ अरविंद शर्मा रविवार शाम को आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे

हरिभूमि न्यूज: रोहतक

सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि रोहतक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से रैपिड मेट्रो से जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा वह इस योजना को लाने में सफल रहे हैं। उन्होंने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त भी किया। सांसद डॉ अरविंद शर्मा रविवार शाम को आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। सांसद ने कहा कि चुनाव में रोहतक की जनता से मेट्रो से जोडऩे का वायदा किया था। यह सपना अब साकार होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है और इस कार्य में हरियाणा का भी बड़ा योगदान है। हरियाणा सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। अब पर्ची व खर्ची के आधार पर नहीं बल्कि काबिलियत के आधार पर युवाओं को नौकरी मिल रही है। हरियाणा को पहले किसानों व पहलवानों का राज्य कहा जाता था, लेकिन अब इसमें खेल शब्द भी जुड़ गया है। ओलंपिक में मिले मेडलों मेें हरियाणा की हिस्सेदारी सर्वाधिक थी। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में हरियाणा पीछे नहीं है। विश्व के नक्शे पर हरियाणा का नाम उभर कर सामने आया।

Tags

Next Story