Power Crisis in Haryana : हरियाणा में बिजली कटौती का रोस्टर जारी, शहरों में 6.30 तो गांवों में 4 घंटे बत्ती रहेगी गुल

चंडीगढ़। बिजली वितरण निगमों की ओर से ( यूएचबीवीएन ) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम( डीएचबीवीएन ) उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में होने वाली अनुमानित बिजली कटौती का रोस्टर जारी कर दिया है। निगमों की ओर से उपभोक्ताओं से सहयोग मांगा है कि वे अनुमानित रोस्टर को देख लें, जिससे उन्हें बिजली कटौती को लेकर दिक्कतें न हों।
रोस्टर के मुताबिक, दोनों ही निगमों में औद्योगिक क्षेत्रों में आठ घंटे बिजली की कटौती होगी। शहरी क्षेत्र में 6.30 घंटे तक और ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे की बिजली कटौती रहेगी। औद्योगिक क्षेत्रों में यूएचबीवीएन और डीएचबीवीएन में रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक करीब आठ घंटे तक बिजली की कटौती रहेगी। जबकि यूएचबीवीएन शहरी क्षेत्र में रात दो बजे से तड़के तीन बजे तक एक घंटे की बिजली की कटौती रहेगी। इसी तरह से सुबह पांच बजे से सुबह छह बजे तक यानी एक घंटे बिजली की कटौती रहेगी। इसी तरह से सुबह आठ बजे से सुबह साढ़े आठ बजे तक आधे घंटे की बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे की बिजली कटौती रहेगी। शाम 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक दो घंटे की कटौती रहेगी। इसी तरह यूएचबीवीएन की ग्रामीण आपूर्ति रात एक बजे से एक घंटे के लिए, तड़के तीन बजे से सुबह चार बजे तक कटौती रहेगी। इसी तरह से सुबह सात बजे से सुबह आठ बजे तक एक घंटे की कटौती रहेगी। डीएचबीवीएन शहरी क्षेत्र में सुबह चार बजे से सुबह पांच बजे तक एक घंटे का कट होगा। सुबह छह से सुबह सात बजे तक, सुबह 8.30 से सुबह नौ बजे तक और सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे की बिजली कटौती रहेगी। इसी तरह से शाम 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक दो घंटे बिजली गुल रहेगी। वहीं, डीएचबीवीएन में रात एक बजे से रात दो बजे तक बिजली की कटौती रहेगी। सुबह चार बजे से सुबह पांच बजे तक बिजली की कटौती रहेगी। सुबह आठ बजे से सुबह नौ बजे तक और रात 11 बजे से रात 12 बजे तक बिजली की कटौती रहेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS