दो गांवों में फायरिंग और चोरी एक ही गिरोह ने दी अंजाम, सीआईए के हत्थे चढ़े गिरोह के दो सदस्य

दो गांवों में फायरिंग और चोरी एक ही गिरोह ने दी अंजाम, सीआईए के हत्थे चढ़े गिरोह के दो सदस्य
X
पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों को काबू करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

हरिभूमि न्यूज. रेवाड़ी। अपराध अनुसंधान शाखा की टीम ने दो गांवों में चोरी और फायरिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो सदस्यों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों को काबू करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

गत वर्ष 27 अक्टूबर की रात चोरों ने औलांत गांव में तीन मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। एक मकान में चोरी करते वक्त मकान मालिक की नींद टूटने के बाद उसने शोर मचा दिया था। शोर सुनकर विजय पंच ने घर के पास से गुजर रहे चोरों का पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद चोरों ने उस पर फायरिंग कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। थाना खोल पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच सीआईए को सौंप दी थी।

बासदुधा में मकान के बाहर फायरिंग

बासदुधा में 13 फरवरी की रात सशस्त्र बदमाशों ने कृष्ण के मकान का गेट खोलने का प्रयास किया था। गेट खालते समय उसकी मां की नींद खुल गई। उसने गेट खोलने का विरोध किया, तो बदमाशों ने कुल्हाड़े से गेट तोड़ने का प्रयास किया। कृष्ण और उसकी मां ने गेट नहीं खोलने दिया। इसी बीच शोर सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई। बदमाशा मकान के बाहर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच सीआईए के हवाले कर दी थी।

सात सदस्य हैं गिरोह में शामिल

डीएसपी सुभाष चंद ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सीआईए इंचार्ज सुमरे सिंह को दोनों ही मामलों में आरोपियों वही होने के सुराग मिले थे। इसके बाद सीआईए ने एमपी के पचासा मैदान अंबाह निवासी राजकुमार को काबू कर लिया। उससे सख्ती से पूछताछ करने के बाद राजस्थान के बासनी निवासी राजकुमार को भी काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में सात सदस्य हैं, जिनमें बावल निवासी रोशनलाल भी शामिल है। अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Tags

Next Story