हरियाणा में संस्कृत भाषा को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाया जाएगा

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने संस्कृत भाषा पढऩे वालों के लिए 'हरियाणा संस्कृत अकादमी' के नाम से यू-टयूब चैनल शुरू किया हैै। इसके माध्यम से संस्कृत भाषा को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाया जाएगा। वेदभाषा संस्कृत के विकास को लेकर प्रदेश सरकार संजीदा है। शीघ्र ही संस्कृत अकादमी की 'एप्प' भी शुरू की जाएगी।
इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. दिनेश शास्त्री ने बताया कि संस्कृत भाषा विश्व की भाषा है, यह भाषा वसुधैव कुटुंबकम की भावना से काम करती है। संस्कृत भाषा में ज्ञान है, विज्ञान है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार संस्कृत भाषा को प्रोत्साहन देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल में 11वां संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल में स्थापित किया है और संस्कृत बोर्ड की भी स्थापना की है। पहले संस्कृत भाषा के विद्यार्थियों को अन्य राज्यों के माध्यम से संस्कृत की परीक्षाएं देनी पढ़ती थी अब प्रदेश के विद्यार्थियों को राज्य से बाहर नहीं जाना पढ़ेगा। इसके अलावा संस्कृत के विद्वानों को अकादमी के माध्यम से समय-समय पर सम्मानित किया जाता है। सरकार द्वारा संस्कृत भाषा से संबंधित 29 विद्वानों को जल्द ही सम्मानित जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS