सर्व कर्मचारी संघ ने केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, यह हैं मांगें

सर्व कर्मचारी संघ ने केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, यह हैं मांगें
X
सरकार बजट सत्र में इनकम टैक्स की छूट 2.50 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए करे। मानक कटौती पचास हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख रुपए की जाए। टैक्स की दरों को न्याय संगत बनाया जाए।10 लाख रुपए से अधिक की आय पर 20 प्रतिशत की दर की जाए। किसी भी प्रकार के भत्ते पर टैक्स ना लगाया जाए जैसे चिकित्सा भत्ता, मंहगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता इत्यादि, क्योंकि ये विशेष प्रकार के व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए दिये जाते हैं।

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर राज्य भर में सभी उपायुक्तों के माध्यम से वित्त मंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपे गए। इसी कड़ी में उपायुक्त कुरुक्षेत्र के माध्यम से ओमप्रकाश जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघ कुरुक्षेत्र की अध्यक्षता में कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। धरने प्रदर्शन का संचालन जिला सचिव संदीप नरवाल ने किया।

प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की तरफ से राज्य उप प्रधान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं राज्य महा सचिव मकैनिकल वर्करस यूनियन रजि 41 मुख्यालय चरखी दादरी संम्ब्धित-सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने व रिटायर कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव मान सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार बजट सत्र में इनकम टैक्स की छूट 2.50 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए करे। मानक कटौती पचास हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख रुपए की जाए। टैक्स की दरों को न्याय संगत बनाया जाए।10 लाख रुपए से अधिक की आय पर 20 प्रतिशत की दर की जाए। किसी भी प्रकार के भत्ते पर टैक्स ना लगाया जाए जैसे चिकित्सा भत्ता, मंहगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता इत्यादि, क्योंकि ये विशेष प्रकार के व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए दिये जाते हैं।

नई पेंशन स्कीम में सरकार का 14 प्रतिशत हिस्सा बाजार में चला जाता है और कर्मचारी द्वारा लगाया गया हिस्सा भी बाजार में चला जाता है।यह सरकार पर अनावश्यक बोझ है। इसलिए इससे बचने के लिए पुरानी पैंशन स्कीम को बहाल किया जाए। निजिकरण,ठेका प्रथा, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप, बैंक, बीमा, रेलवे, बिजली व अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को न बेचा जाए। रसोई गैस, डीजल पेट्रोल व अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण रखते हुए मंहगाई कम की जाने आदि मांगों को बजट में प्रावधान किया जाए।

प्रदर्शन को मुख्य रूप से आनंद सिंह, जितेंद्र बंसल,अमन कुमार, सुरेश गुड्डा,रोशन फौजी,मा ईश्वर सिंह, राकेश रोडवेज, महाबीर दहिया, फकीर चंद, सुखबीर लालर, रावल गुप्ता जिला कैशियर, गुरचरण पेहवा, सुरेन्द्र यादव, महेंद्र पाल, रामकुमार, पंकज पुरी, संदीप सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

Tags

Next Story