हरियाणा में एक जुलाई से खुलेंगे स्कूल, बदला गया समय, देखें नोटिस

हरियाणा में एक जुलाई से खुलेंगे स्कूल, बदला गया समय, देखें नोटिस
X
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद हरियाणा में एक जुलाई से सभी स्कूल खाेले जाएंगे, हरियाणा शिक्षा विभाग ने स्कूल खाेलने और बंद करने के समय में बदलाव किया है।

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद हरियाणा में एक जुलाई से सभी स्कूल खाेले जाएंगे। हरियाणा शिक्षा विभाग ने स्कूल खाेलने और बंद करने के समय में बदलाव किया है। अब एक जुलाई से स्कूलों का समय प्रात: आठ बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा। यह समय विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए एक समान रहेगा। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेशाें का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 1 जुलाई से प्रत्येक विद्यालय में दोपहर का भोजन भी बनाया जाएगा।

बता दें कि ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले गर्मी के कारण स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था।




Tags

Next Story