फरलो मारने वाले कर्मचारियों पर शिकंजा, हाजिरी के लिए लगाई फेस बायोमेट्रिक मशीन

फरलो मारने वाले कर्मचारियों पर शिकंजा, हाजिरी के लिए लगाई फेस बायोमेट्रिक मशीन
X
यमुनानगर नगर निगम में 70 नियमित व 240 आउटसोर्स कर्मचारी तैनात हैं। जिनकी हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम के शहीद भगत सिंह चौक, कन्हैया चौक व जगाधरी कार्यालय में फेस रिकॉग्निशन अटेंडेंस सिस्टम स्थापित कर दिया गया है। निगम के सभी नियमित व आउटसोर्स कर्मचारियों का डाटा इसमें अपलोड किया जा रहा है।

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर

नगर निगम यमुनानगर प्रशासन द्वारा फरलो मारने वाले कर्मचारियों पर शिकंजा कस दिया है। शनिवार को निगम प्रशासन द्वारा निगम के सभी कर्मचारियों की हाजिरी व उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम कार्यालय में फेस रिकॉग्निशन अटेंडेंस सिस्टम मशीनें स्थापित की गई हैं। जिसमें निगम के नियमित व आउटसोर्स सभी कर्मचारियों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। अब सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी इसी सिस्टम के माध्यम से लगेगी।

निगम के उप आयुक्त अशोक कुमार ने बताया कि निगम के सभी कर्मचारियों की हाजिरी सुनिश्चित एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम द्वारा गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निगम में 70 नियमित व 240 आउटसोर्स कर्मचारी तैनात हैं। जिनकी हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम के शहीद भगत सिंह चौक, कन्हैया चौक व जगाधरी कार्यालय में फेस रिकॉग्निशन अटेंडेंस सिस्टम स्थापित कर दिया गया है। निगम के सभी नियमित व आउटसोर्स कर्मचारियों का डाटा इसमें अपलोड किया जा रहा है।

इस अटेंडेंस सिस्टम की विशेषता यह है कि यह चेहरे से ही कर्मचारी की पहचान कर लेगा। बायोमेट्रिक मशीन के सामने आते ही कर्मचारी की हाजिरी स्वयं लग जाएगी। इससे कोविड के नियमों की भी पालना होगी। क्योंकि मशीन को छुए बिना ही हाजिरी लगेगी। इससे संक्त्रमण फैलने का कोई खतरा नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इस हाजरी सिस्टम से फिल्ड स्टाफ में काम करने वाले कर्मचारियों को छूट दी जाएगी। इसके अलावा कार्यालय में निर्धारित समय से देरी से आने वाले कर्मचारी की अनुपस्थिति दर्ज की जाएगी। वहीं, शाम को पांच बजे से पहले कार्यालय से निकलने वाले कर्मचारी की भी आधी छुट्टी काट ली जाएगी।

Tags

Next Story