हरियाणा विधानसभा का दूसरा दिन, सात विधेयक पास

हरियाणा विधानसभा का दूसरा दिन, सात विधेयक पास
X
हरियाणा विधानसभा के इस सत्र के दूसरे दिन सात विधेयक भी पास (pass) किए गए है। ताकि अपराधों से लेकर, नगर निगम, पंचायती राज में शामिल कानूनों को ओर भी मजबूती प्रदान की जा सकें।

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा सत्र में कुल मिलाकर सात विधेयक (Bill) पारित किये गए, जिनमें हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक, 2020, हरियाणा नगरपालिका (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2020, हरियाणा नगर निगम (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2020 हरियाणा विधि अधिकारी (विनियोजन) संशोधन विधेयक, 2020, हरियाणा पंचायती राज (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2020, हरियाणा लोक वित्त उत्तरदायित्व (संशोधन) विधेयक, 2020, और पंजाब भू राजस्व (हरियाणा संशोधन) विधेयक, 2020 शामिल हैं।

ये हुए बिल पास

- हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक, 2020 : संगठित अपराध सिंडिकेट या गैंग की आपराधिक गतिविधि के निवारण और नियंत्रण हेतु तथा उनसे निपटान और उनसे संबंधित या उनके आनुषंगिक मामलों के लिए विशेष उपबंध करने के लिए हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक, 2020 पारित किया गया है।

- हरियाणा नगरपालिका (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2020 : हरियाणा नगरपालिका अधिनियम, 1973 को आगे संशोधित करने के लिए हरियाणा नगरपालिका (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2020 पारित किया गया है।

- हरियाणा नगर निगम (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2020 : हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 को आगे संशोधित करने के लिए हरियाणा नगर निगम (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2020 पारित किया गया है।

- हरियाणा विधि अधिकारी (विनियोजन) संशोधन विधेयक, 2020 : हरियाणा विधि अधिकारी (विनियोजन) अधिनियम, 2016 को आगे संशोधित करने के लिए हरियाणा विधि अधिकारी (विनियोजन) संशोधन विधेयक, 2020 पारित किया गया है।

- हरियाणा पंचायती राज (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2020 : हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 को आगे संशोधित करने के लिए हरियाणा पंचायती राज (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2020 पारित किया गया है।

- हरियाणा लोक वित्त उत्तरदायित्व (संशोधन) विधेयक, 2020 : हरियाणा लोक वित्त उत्तरदायित्व अधिनियम, 2019 को आगे संशोधित करने के लिए हरियाणा लोक वित्त उत्तरदायित्व (संशोधन) विधेयक, 2020 पारित किया गया है।

- पंजाब भू-राजस्व (हरियाणा संशोधन) विधेयक, 2020 : हरियाणा राज्यार्थ पंजाब भू राजस्व अधिनियम, 1887 को आगे संशोधित करने के लिए पंजाब भू-राजस्व (हरियाणा संशोधन) विधेयक, 2020 पारित किया गया है।



Tags

Next Story