खात्मे की ओर कोरोना की दूसरी लहर : हरियाणा में आज 209 केस मिले और 36 की मौत, देखें जिलेवार बुलेटिन

खात्मे की ओर कोरोना की दूसरी लहर : हरियाणा में आज 209 केस मिले और 36 की मौत, देखें जिलेवार बुलेटिन
X
शुक्रवार को 460 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2940 रह गए हैं और रिकवरी दर 98.42 प्रतिशत हो चुकी है।

हरियाणा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर खात्मे की ओर है। शुक्रवार को प्रदेश में 209 केस मिले और 36 लोगों की मौत हाे गई। वहीं 460 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2940 रह गए हैं और रिकवरी दर 98.42 प्रतिशत हो चुकी है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 767047 केस मिल चुके हैं जिनमें से 754924 लोग ठीक हो चुके हैं और 9183 लोगों की मौत हो चुकी है।

शुक्रवार को कहां कितने केस मिले

शुक्रवार को गुरुग्राम में 17, फरीदाबाद में 10, सोनीपत में 14, हिसार में 7, अंबाला में 10, करनाल में 14, पानीपत में 3, रोहतक में 3, रेवाड़ी में 4, पंचकूला में 12, कुरुक्षेत्र में 6, यमुनानगर में 12, सिरसा में 20, महेंद्रगढ में 1, भिवानी में 12, झज्जर में 0, पलवल में 19, फतेहाबाद में 17, कैथल में 13, जींद में 14, नूंह में 1 और चरखी दादरी में कोई केस नहीं मिला।

Tags

Next Story