Selfie With Daughter : नेपाल की यह लड़की बनी सोशल मीडिया स्टार

Selfie With Daughter : नेपाल की यह लड़की बनी सोशल मीडिया स्टार
X
नेपाल में यह अभियान 9 मई को लॉच किया गया जिससे लड़कियां इस अभियान से जुड़ गई और उन्होंने अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सोशल मिडिया प्लेटफार्म का प्रयोग किया।

हरिभूमि न्यूज. जींद

सेल्फी विद डॉटर अभियान अब नेपाल की बेटियों के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम कर रहा है जिससे वहां की खासकर युवा वर्ग को यह अभियान बहुत पसंद आ रहा है। नेपाल में अभियान को 9 मई को लॉच किया गया जिससे लड़कियां इस अभियान से जुड़ गई और उन्होंने अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सोशल मिडिया प्लेटफार्म का प्रयोग किया।

बीबीए कर चुकी प्रकृति द्वारा इस अभियान की जरूरत पर और इस अभियान की यात्रा कि किस तरह भारत के बीबीपुर गॉंव के सरपंच के घर पर बेटी पैदा होने पर समाज के कुछ हिस्से द्वारा दिखाई सोच को दिखाते हुए सेल्फी विद् डॉटर अभियान शुरू करने पर वीडियो बनाया। फिर यह टिक टॉक पर पहुंच गया और इस वीडियो को 97 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

फाउंडर सुनील जागलान ने बताया कि इस अभियान का असल मकसद लड़कियों को हर क्षेत्र में सबल बना कर उनके चेहरे पर स्थायी मुस्कान लाना है और इस अभियान की नेपाल से सदस्या प्रकृति ने नेपाल की लड़कियों की समस्या के साथ सेल्फी विद् डॉटर को समाधान के रूप में प्रस्तुत किया है। जिस तरह इस अभियान की वजह से भारत में महिलाओं और लड़कियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है उसी तरह नेपाल में भी यह अभियान हमारे चेहरों पर स्थायी खुशी लेकर आएगा।

Tags

Next Story