Selja बोलीं : बेटियों का शोषण करने वाले को संरक्षण दे रही भाजपा सरकार

Selja बोलीं :  बेटियों का शोषण करने वाले को संरक्षण दे रही भाजपा सरकार
X
कुमारी शैलजाने कहा कि भाजपा शोषण करने वालों को संरक्षण दे रही है। देश को मेडल दिलाकर नाम रोशन करने वाली बेटियां आज न्याय के लिए भाजपा सरकार से न्याय की गुहार लगा रही हैं लेकिन भाजपा का बेटी बचाओ के स्थान पर बेटियों का शोषण करने वालों का साथ देकर उन्हें भरपूर संरक्षण दे रही है।

Kurukshetra : कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री कुमारी शैलजा (Kumari Selja) ने कहा कि भाजपा शोषण करने वालों को संरक्षण दे रही है। देश को मेडल दिलाकर नाम रोशन करने वाली बेटियां आज न्याय के लिए भाजपा सरकार से न्याय की गुहार लगा रही हैं लेकिन भाजपा का बेटी बचाओ के स्थान पर बेटियों का शोषण करने वालों का साथ देकर उन्हें भरपूर संरक्षण दे रही है। इससे बड़ी कोई शर्मनाक बात भाजपा के लिए नहीं हो सकती कि देश का मान बढ़ाने वाले उन बेटियों को ही न्याय नहीं दिया जा रहा, जिन बेटियों ने अपना पसीना बहाकर देश का गौरव बढ़ाया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा दो चेहरे वाले लोगों की पार्टी है। भाजपा की दोगली नीतियों के कारण ही आज प्रदेश ही नहीं पूरा देश भी अंधकार की ओर जा रहा है। भाजपा की आम जन विरोधी नीतियों के चलते देश आज उसी दौर में पहुंच चुका है जहां से कांग्रेस आजादी के बाद भारत देश को विकास के मार्ग पर लेकर चली थी। पूरे देश में आज भय, भ्रष्टाचार, भुखमरी, बेरोजगारी का आलम है। देश के युवाओं के सामने बेरोजगारी के इस कदर हालात बन गए हैं कि उन्हें देश छोड़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। युवा प्रतिभाओं का भारी संख्या में पलायन आने वाले समय में देश के लिए बहुत भारी पड़ने वाला है। भाजपा से हर वर्ग का व्यक्ति उब चुका है। आने वाले समय में प्रदेश की जनता इसका हिसाब जरूर चुकता करेगी।

यह भी पढ़ें - Home Minister अनिल विज बोले : राहुल गांधी अदना सा नेता, विदेश में जाकर प्रधानमंत्री को अपमानित कर रहा, भारतवासी इसका करें बहष्किार

Tags

Next Story