कृषि प्रधान राज्य में किसानों को ही कुचला जा रहा : सैलजा

चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया है कि भाजपा-जजपा सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। केंद्र सरकार के सामने मुख्यमंत्री ने एक बार भी किसान हितों की पैरवी नहीं की। उन्होंने मांग की है कि किसानों के हितों को कुचलने वाले तीनों काले कानून केंद्र तत्काल वापस ले और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून बनाए। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा-जजपा सरकार किसानों के वर्तमान और भविष्य को लेकर जरा भी गंभीर है, चिंतित है तो केंद्र पर दबाव बनाए।
सैलजा ने कहा कि देश के सबसे प्रमुख कृषि प्रधान राज्य में किसान हितों को बेरहमी से कुचला जा रहा है। किसान पिछले सात महीने से सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। 400 से ज्यादा किसान इस आंदोलन में शहीद हो चुके हैं। भाजपा-जजपा सरकार मौन है, तमाशबीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ये कैसी राज्य सरकार है जो लोगों की जायज बातें भी नहीं सुनना चाहती। जनता की हर मांग में इस सरकार को विद्रोह की बू आ रही है। सैलजा ने कहा कि दुर्भाग्य देखिए कि भाजपा-जजपा सरकार ने एक बार भी किसानों की पीड़ा का जिक्र तक केंद्र सरकार के सामने नहीं किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS