Mahangai Hatao Rally में बोलीं सैलजा- भाजपा के राज में जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है

कांग्रेस द्वारा जयपुर में आयोजित 'महंगाई हटाओ रैली' में हरियाणा प्रदेश से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने अपने संबोधन में कहा कि आज कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी जी, हमारे नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेसजन भाजपा सरकार के खिलाफ खड़े हो चुके हैं। यूपीए सरकार ने महंगाई को और गरीबी को पीछे धकेल दिया था। 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठा दिया था। लेकिन आज भाजपा के राज में जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है। भाजपा शासन में 23 करोड़ से अधिक जनता गरीबी रेखा से नीचे जा चुकी है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। भाजपा की उज्ज्वला योजना सिर्फ विज्ञापनों तक ही सीमित रह गई है। पेट्रोल-डीजल से लेकर खाद्य तेल तक हर चीज के दाम आम जनता की पहुँच से बाहर जा चुके हैं।
केंद्र की BJP सरकार की जनविरोधी नीतियों से महंगाई बढ़ रही है,मगर सरकार सुध लेने को तैयार नहीं है।
— Kumari Selja (@kumari_selja) December 12, 2021
आइए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी जी, @RahulGandhi जी,@priyankagandhi जी के नेतृत्व में इस सरकार को सत्ता से बेदखल करने का प्रण लें।
आज जयपुर में #MehangaiHataoRally में शिरकत की। pic.twitter.com/afopBM3dTy
कुमारी सैलजा ने कहा कि आज हमारे किसानों और मजदूरों ने भाजपा का अहंकार तोड़कर सरकार को घुटनों पर ला दिया है। हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी ने पहले ही कह दिया था कि सरकार को ये तीनों काले कानून वापस लेने होंगे और आखिरकार वही हुआ। हमारी नेता प्रियंका गांधी जी ने देश की महिलाओं को एक नई दिशा दी है। हमें अपने नेतृत्व को और मज़बूत करना है ताकि विपक्ष के साथ-साथ देश भी मजबूत हो सके। इस दौरान लोगों को धन्यवाद देते हुए कुमारी सैलजा ने सभी से भाजपा को हटाने और कांग्रेस की सरकार यानी देश की सरकार लाने का प्रण लेने को कहा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS