यमुनानगर में गौ मांस बरामद होने के बाद सनसनी, मकान मालिक हुआ फरार

यमुनानगर में गौ मांस बरामद होने के बाद सनसनी, मकान मालिक हुआ फरार
X
पुलिस ने फिलहाल शक के आधार पर सब्जी बेचने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया है। जांच अभी जारी है।

हरिभूमि न्यूज.यमुनानगर

शहर के शादीपुर के वैदिक आश्रम के सामने नई बस्ती रायपुर कॉलोनी में सोमवार सुबह एक घर से गाय का मांस मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिस मकान से पुलिस को मांस बरामद हुआ वह इरफान नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है जो मौके से फरार हो गया है।

पुलिस ने फिलहाल शक के आधार पर सब्जी बेचने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया है। जांच अभी जारी है। रायपुर कालोनी निवासी दीक्षित ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह नई बस्ती में सब्जी बेचने के नाम पर एक युवक इन घरों में गाय का मांस बेच रहा था। इरफान नाम के किराए पर रहने वाले युवक के घर से करीब 3 किलो गाय का मांस मिला है। सूचना मिलने पर सदर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची। इरफ़ान के घर से पुलिस ने गाय का मांस अपने कब्जे में ले लिया। इरफान मौके से फरार हो गया है।

पुलिस इरफ़ान को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। वहीं पूछताछ के लिए सब्जी बेचने वाले उस युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आगामी जांच जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यूपी से यहां आकर कई परिवार 50-50 गज के मकान बना कर रह रहे हैं। इनकी पिछ्ली पृष्टभूमि की पुलिस जांच होनी चाहिए। लोगों का कहना है कि शहर में इतना अपराध बढ़ रहा है। इसलिए इन जैसे लोगों पर पुलिस को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खाली प्लॉट के पीछे कुछ मांस और हड्डियां भी पडी मिली है। उनका कहना है कि स्थानीय भाईचारा ना खराब हो इसके लिए पुलिस को यहाँ पर निगरानी बढ़नी चाहिए।

Tags

Next Story