फतेहाबाद नागरिक अस्पताल की टॉयलेट सीट में भ्रूण मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Fatehabad News : फतेहाबाद में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। शहर के नागरिक अस्पताल में बुधवार सुबह टॉयलेट सीट में बच्चे का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। इस बारे अस्पताल के स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बाद में फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने भ्रूण को टॉयलेट सीट से निकालकर शव गृह पहुंचाया। भ्रूण करीब 6 माह के लड़के का है। इसे यहां किसने और क्यों फेंका, इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। टॉयलेट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह की शिफ्ट में आए सफाई कर्मी ने टॉयलेट में जाकर देखा तो सीट बंद पड़ी थी, जिसके बाद उसने सीवर मैन को बुलाया। सीवर मैन ने सीट के अंदर बॉल जैसी चीज फंसी होने की बात कही। इसके बाद जब ध्यान से देखा गया तो यह सिर जैसा प्रतीत हुआ और भ्रूण फेंके जाने की आशंका होने के चलते पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इस बारे फतेहाबाद के शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि टायलेट सीट में भ्रूण मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। भ्रूण के पोस्टमॉर्टम के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी। इसके अलावा इस भ्रूण को यहां किसने गिराया है, इसको लेकर भी जांच पड़ताल चल रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS