करनाल में ग्रीन बेल्ट पर बने पार्क में बच्ची का भ्रूण मिलने से सनसनी

करनाल में ग्रीन बेल्ट पर बने पार्क में बच्ची का भ्रूण मिलने से सनसनी
X
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लिया। आरोपी की तालाश की जा रही है। इसके लिए आसपास के अस्पतालों से जानकारी हासिल की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज चैक करवाए जाएंगे।

हरिभूमि न्यूज़ : करनाल

करनाल के गांव फुसगढ़ के पास ग्रीन बेल्ट पर बने पार्क में एक बच्ची का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस ने भू्रण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। वहीं अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई शिव चरण ने बताया कि ग्रीन बेल्ट पर फूसगढ़ के पास पार्क के ठीक सामने एक बच्ची का भ्रूण पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लिया। आरोपी की तालाश की जा रही है। इसके लिए आसपास के अस्पतालों से जानकारी हासिल की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज चैक करवाए जाएंगे। जिसने ऐसा काम किया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जांच अधिकारी ने बताया कि बच्ची के सभी अंग विकसित हैं। डिलीवरी के बाद भ्रूण को फैंका गया या पहले ही ऐसा किया गया है। इसका पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। पार्क के पास बनी दुकान के मालिक ने बताया कि दूर से भ्रूण देकर ऐसा लगा कि कोई खिलौना पड़ा हुआ है। जब नजदीक पहुंचे तो भ्रूण दिखाई दिया। तभी उसने सभी दुकानदारों को बुलाया और बच्ची का भ्रूण दिखाया। इसकी सूचना पुलिस को दी। यदि वह देखकर पुलिस नहीं बुलाते तो कुत्ते या अन्य जानवर उसे नोंच सकते थे।

Tags

Next Story