सनसनीखेज घटना : जोहड़ में मिले लापता महिला और दो बच्चों के शव

हरिभूमि न्यूज : कोसली (रेवाड़ी)
कोसली में तीन दिन पूर्व घर से लापता दो बच्चों के साथ लापता हुई महिला और उसके दोनों बच्चों के शव जोहड़ से बरामद हुए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने महिला की मां की शिकायत पर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की दी।
कोसली निवासी महेश की पत्नी करीब 35 वर्षीय सीता देवी अपने 7 साल के बेटे लक्ष्य व 9 वर्षीय बेटी मनीषा के साथ शनिवार को घर से लापता हो गए थी। काफी समय तक उनकी तलाश करने के बावजूद जब कुछ पता नहीं चला, तो उसकी मां हाथीपोता मोहल्ला निवासी कैलाश देवी ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया है कि पारिवारिक विवाद के बाद महिला घर से लापता हुई थी। विवाद पुलिस थाने तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में सुलहनामा हो गया था।
सोमवार की सुबह कोसली मठ के पीछे बने जोहड़ में ग्रामीणों ने एक महिला शव तैरता दिखााई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद जोहड़ के पास पुलिस पहुंची तो महिला के अलावा उसके दो छोटे बच्चों के शव भी तैर रहे थे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शवों को जोहड़ से बाहर निकलवाया। इसके बाद उनकी शिनाख्त सीता और उसके बच्चों के रूप में हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS