सेवा रसोई का शुभारंभ : कोरोना पीड़ितों और जरूरतमंदों को एक फोन काल पर मिलेगा भोजन

सेवा रसोई का शुभारंभ : कोरोना पीड़ितों और जरूरतमंदों को एक फोन काल पर मिलेगा भोजन
X
कैथल में भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर 19 स्थित जिला कार्यालय परिसर में सेवा रसोई भाजपा का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा द्वारा किया गया। इसके लिए व्हाट्सएप नम्बर 9416121239 तथा फोन पर जानकारी देने के लिए 9416408244 भी जारी किया गया।

हरिभूमि न्यूज : कैथल

महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने जिला कैथल में भाजपा के सेवा ही संगठन अभियान के तहत सेवा रसोई भाजपा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस रसोई के माध्यम से जिला कैथल के अस्पतालों में उपचाराधीन कोविड 19 के मरीज, उनके सहायकों के साथ-साथ हर जरूरतमंद तक खाना पहुंचाया जाएगा। इसके लिए व्हाट्सएप नम्बर 9416121239 तथा फोन पर जानकारी देने के लिए 9416408244 भी जारी किया गया।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर 19 स्थित जिला कार्यालय परिसर में सेवा रसोई भाजपा का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन सदैव जनसेवा के उद्देश्य के लिए तत्पर रहा है। वर्तमान समय मे कोरोना महामारी के मद्देनजर भी संगठन द्वारा जिला स्तर पर प्लाज्मा डोनेशन, आक्सीजन उपलब्धता में सहयोग किया जा रहा है। इसी दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए सेवा रसोई भाजपा शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि इस मुहिम में जिला संयोजक रवि भूषण गर्ग रहेंगे तथा महिला मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा खाना तैयार करने में उनका सहयोग किया जाएगा। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि सेवा रसोई के माध्यम से जिन अस्पतालों में कोरोना संक्रमण का मुकाबला करने वाले मरीज उपचाराधीन हैं, उनके बाहर सेवा रसोई लगाई जाएगी। जिसके माध्यम से मरीज, उनके सहायकों के लिए सुबह, दोपहर एवं शाम का तैयार भोजन उपलब्ध होगा। यही नहीं पूरे जिले में जरूरतमंद लोगों को भी भोजन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि सेवा भाव और कोरोना महामारी से बचने के लिए नियमों का पालन करके हम इस महामारी का डटकर मुकाबला कर सकते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर मास्क लगाने और अनावश्यक तौर पर बाहर नहीं जाने से जल्द इस स्थिति पर नियंत्रण पा लिया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, जिला महामंत्री सुरेश संधू, जिला विस्तारक राजेन्द्र खरिंडवा, भाजयुमो नेता आदित्य भारद्वाज, चंद्र प्रकाश गोयल, प्रेम सिंगला, राजकुमार मुखिजा, गौतम बंसल, नरेश गर्ग, भीम सेन अग्रवान, राजकुमार जिन्दल आदि मौजूद रहे।

Tags

Next Story