गुरु चरणों में लीन हुआ सेवादार : नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब पर चादर चढ़ाते ही त्याग दिए प्राण

Faridabad : गुरु नानक देव के 555वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में क्षेत्र में निकाले जा रहे नगर कीर्तन के दौरान एक सेवादार गुरु चरणों में लीन हो गया। सेवादार ने जैसे ही नगर कीर्तन के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब पर चादर चढ़ाई, वैसे ही उसके प्राण शरीर को छोड़ परलोक सिधार गए। गुरु ग्रंथ साहिब की सेवा करते हुए सेवादार की मौत का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
जानकारी अनुसार एनआईटी के पांच नंबर इलाके में गुरूघर के सेवादार भारत भूषण खरबंदा ने दस गुरूओं के ज्योति स्वरूप गुरु ग्रंथ साहिब की सेवा करते हुए अपने प्राणों को त्याग दिया। प्रथम पातशाही गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव की पूरे देश में धूम मची हुई है। इसी कड़ी में गुरुद्वारा श्रीचंद साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया, जो शहर में भ्रमण करने के लिए चला। नगर कीर्तन के दौरान पवित्र पालकी साहिब भारत भूषण खरबंदा ने संभाली हुई थी। जैसे ही उन्होंने पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब पर चादर चढ़ाई, इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह पालकी में ही अचेत होकर गिर पड़े। गुरुघर के सेवादारों ने उन्हें आनन फानन में डाक्टर के पास लेकर गए, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनका विधिवत रूप से अंतिम संस्कार किया गया। गुरु ग्रंथ साहिब की सेवा करते हुए उनके चरणों में प्राण त्यागने का वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है।
यह भी पढ़ें - Jind : दिनभर छाए रहे बादल, हलकी बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS