हरियाणा विधानसभा : विभिन्न विभागों की सात विधानसभा कमेटियां गठित, इन्हें मिला स्थान

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने वर्ष 2021-22 के लिए विभिन्न विभागों की सात विधानसभा कमेटियां गठित की हैं। विधानसभा सचिवालय द्वारा इस आशय की जारी अधिसूचना के अनुसार जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली तथा लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभाग की कमेटी में विधायक दीपक मंगला को अध्यक्ष मनोनीत किया है जबकि विधायक विनोद भ्याना, लीला राम, आफ़ताब अहमद, डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढï, प्रवीण डागर, मामन खान, शमशेर सिंह गोगी तथा देवेन्द्र सिंह बबली इस कमेटी के सदस्य होंगे।
इसी प्रकार, स्थानीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थानों की कमेटी डॉ. कमल गुप्ता की अध्यक्षता में बनाई गई है। इसके सदस्यों में विधायक कुलदीप बिश्नोई, घनश्याम सर्राफ, सीमा त्रिखा, बिशम्बर सिंह, धर्म सिंह छोक्कर, सुरेन्द्र पंवार, अमरजीत ढांडा तथा राकेश दौलताबाद शामिल हैं।
अनुसूचित जातियां, अनुसूचित जन जातियां तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण कमेटी में विधायक ईश्वर सिंह को अध्यक्ष तथा विधायक जगदीश नय्यर, लक्ष्मण नापा, सत्य प्रकाश,रेणु बाला, शीश पाल सिंह, चिंरजीव राव, राम करण व धर्म पाल गोंदर को इस कमेटी के सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
लोक लेखा समिति के लिए हरविन्द्र कल्याण को अध्यक्ष तथा विधायक किरण चौधरी, राम कुमार गौतम, डॉ. अभय सिंह यादव, नरेन्द्र गुप्ता, सुधीर कुमार सिंगला, वरूण चौधरी, जोगी राम सिहाग व रणधीर सिंह गोलन को सदस्य बनाया गया है।
इसी प्रकार, अनुमानों पर गठित कमेटी में सुभाष सुधा को अध्यक्ष, विधायक राव दान सिंह, आफताब अहमद, लक्ष्मण नापा, प्रमोद कुमार विज, राम कुमार कश्यप, सीताराम यादव, अमित सिहाग तथा मेवा सिंह को सदस्य मनोनीत किया है।
याचिकाओं पर गठित कमेटी में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को अध्यक्ष, विधायक जगबीर सिंह मलिक, गीता भुक्कल, शकुन्तला खटक, लीला राम, लक्ष्मण सिंह यादव, संजय सिंह, राम निवास तथा बलराज कुण्डू को सदस्य बनाया गया है।
इसके अलावा, हरियाणा विधायक सभा प्रक्रिया एवं संचालन कमेटी के लिए विधान सभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा को पदेन अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है तथा विधायक मोहम्मद इलियास, असीम गोयल, राम करण तथा रणधीर सिंह गोलन कमेटी के सदस्य होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS