यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत : सोनीपत रोडवेज डिपो की सात बसें कंडम घोषित, 59 रह गई बसों की संख्या

यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत : सोनीपत रोडवेज डिपो की सात बसें कंडम घोषित, 59 रह गई बसों की संख्या
X
सात बसें कंडम घोषित होने से रोडवेज अधिकारियों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। डिपो में लगातार कम होती जा रही बसों की संख्या के चलते विभिन्न रूटों पर बसों की कमी बनी हुई है। यात्रियों को बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

सोनीपत। पहले से बसों की कमी झेल रहे सोनीपत डिपो को एक और झटका लगा है। समय सीमा पूरी कर चुकी रोडवेज की सात बसों को कंडम घोषित कर दिया गया है। ऐसे में डिपो में अब रोडवेज बसों की संख्या 66 से घटकर 59 रह गई है। इनमें से भी 6 बसें बसें जनवरी माह में अपनी समय सीमा पूरी कर लेंगी। जिन्हें कंडम घोषित कर कार्यशाला में खड़ा कर दिया जाएगा। बसों की लगातार कम होती संख्या का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ सकता है।

सोनीपत रोडवज डिपो में रोडवेज की 66 बसें थी, जिनके सहारे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा था। दिसंबर माह में इन बसों में से सात बसें अपने दस साल पूरे कर चुकी हैं। रोडवेज अधिकारियों ने इन बसों को सड़क से हटाकर कार्यशाला में खड़ा कर दिया है। नियमानुसार कोई बस यदी दस साल या निर्धारित किलोमीटर पूरे कर ले तो उसे कंडम घोषित कर दिया जाता है। सात बसें कंडम घोषित होने से रोडवेज अधिकारियों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। डिपो में लगातार कम होती जा रही बसों की संख्या के चलते विभिन्न रूटों पर बसों की कमी बनी हुई है। यात्रियों को बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

बसें आने का इंतजार

सोनीपत रोडवज डिपो में मुख्यालय की तरफ से डिपो के लिए 25 नई बसों की स्वीकृति दी गई थी। अब तक महज 7 बसें ही डिपो में पहुंची हैं, 18 बसों का अभी भी इंतजार है। नए साल में 18 बसें डिपो में पहुंचने की उम्मीद हैं।

सोनीपत डिपो में रोडवेज की सात बसों की समय सीमा पूरी होने पर कंडम घोषित कर दिया गया है। जिससे डिपो में रोडवेज बसों की संख्या घटी है। डिपो के लिए 25 नई बसें स्वीकृत हैं। इनमें से केवल सात बसें ही डिपो में पहुंची है। अन्य 18 बसों के भी जल्द पहुंचने की उम्मीद है। नई बसें आने के बाद डिपो में बसों की कमी नहीं रहेगी। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। - कर्मबीर, डीआई, रोडवेज डिपो।

Tags

Next Story