हरियाणा में कड़ाके की ठंड, हिसार का पारा माइनस में पहुंचा, जानें पूरे प्रदेश का हाल

हिसार : हिसार का न्यूनतम पारा लगातार दूसरे दिन माइनस में रहा। हिसार का रात्रि पारा माइनस 1.2 दर्ज किया गया, जोकि एक रिकॉर्ड है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार नववर्ष के पहले दिन हिसार का पारा कभी माइनस में नहीं रहा।
वर्ष 2014 के बाद ऐसा पहला मौका है जब हिसार का पारा सबसे कम रहा है। वर्ष 2014 में न्यूनतम पारा माइनस 2.1 दर्ज किया गया था। हिसार के बाद प्रदेश में नारनौल सबसे ठंड रहा। नारनौल का न्यूनतम पारा 0.2 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का रात्रि पारा 1.1, रोहतक व सिरसा का 2, करनाल का 3.5, भिवानी का 3.8, अंबाला का 4.4 तथा कुरुक्षेत्र का 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, नववर्ष के पहले दिन प्रदेश में कड़कड़ाके की ठंड रही। धूप निकलने के बावजूद लोगों की उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने कंपकंपी छुड़वाई रखी। प्रदेशभर में छाए अत्याधिक धुंध के कारण जनजीवन प्रभावित रहा।
उधर, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम 5 जनवरी तक आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की उम्मीद है। शनिवार को बीच-बीच में हल्के बादल छाएंगे, परन्तु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव व चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना को देखते हुए हरियाणा राज्य में 3 जनवरी रात्रि से 5 जनवरी के बीच बादलवाई व कहीं-कहीं गरज चमक व हवाओं के साथ हल्की बारिश होनी की संभावना है।
प्रदेश में न्यूनतम पारे की स्थिति
हिसार -1.2
नारनौल 0.2
फरीदाबाद 1.1
रोहतक 2.0
सिरसा 2.0
करनाल 3.5
भिवानी 3.9
अंबाला 4.4
कुरुक्षेत्र 4.5
तापमान डिग्री सेल्सियस में
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS