होटल और कैफे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : संचालक सहित दो दर्जन से अधिक युवक-युवती पकड़े, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

होटल और कैफे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : संचालक सहित दो दर्जन से अधिक युवक-युवती पकड़े, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
X
पुलिस ने होटल व कैफे संचालक को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यहां पर लंबे समय से अनैतिक कार्य चल रहा था। जिससे आसपास के लोग भी परेशान थे।

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर

यमुनानगर शहर के एक होटल व कैफे में चल रहे सेक्स रैकेट का सोमवार को पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल व कैफे में रेड कर वहां से दो दर्जन से अधिक युवक-युवतियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री व शराब की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने होटल व कैसे संचालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शहर यमुनानगर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि शहर के संतपुरा रोड स्थित होटल व कैफे में अनैतिक कार्य हो रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने दोपहर एक बज एक होटल में छापामारी की। इस दौरान वहां से एक दर्जन से अधिक लड़के व लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जांच के दौरान होटल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला को भी हिरासत में लिया है। इसके बाद पुलिस ने होटल के साथ ही एक कैफे में रेड की। जहां से पुलिस ने दर्जनभर लड़के व करीब आठ लड़कियों को पकड़ा। यह लड़के व लड़कियां होटल में शराब की पार्टी कर रहे थे। मौके से शराब भी बरामद हुई। पुलिस ने होटल व कैफे संचालक को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यहां पर लंबे समय से अनैतिक कार्य चल रहा था। जिससे आसपास के लोग भी परेशान थे।

मामले में की जा रही है जांच

मामले में जांच कर रहे शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। पकड़े गए युवक युवतियों के आधार कार्ड चैक किए जा रहे हैं। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि यह युवतियां और लड़के यहीं के हैं या फिर किसी अन्य स्थान के हैं।

Tags

Next Story