आजादी का अमृत महोत्सव : चंडीगढ़ में बिखरेगी हरियाणवी लोक संस्कृति की छटा, जाने माने गायक देंगे प्रस्तुति

देश की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की शृंखला की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है तो इसी कड़ी में ट्राइसिटी में 4 से 6 नवंबर तक तीन दिन हरियाणवी लोक संस्कृति की छटा कलाग्राम में देखने को मिलेगी। जहां जाने माने लोक गायक व सांगी साथ-साथ अपनी प्रस्तुतियां देकर आंगतुकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में 3 दिवसीय रागनी एवं सांग महोत्सव का आयोजन रोजाना सायं 6 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क है। कलाग्राम, मनीमाजरा (चंडीगढ़) में पहले दिन 4 नवंबर को जाने माने हरियाणवी लोक गायक बाली शर्मा तथा सांगी बाबू दान सिंह दर्शकों का समां बांधेंगे तो वहीं दूसरे दिन 5 नवंबर को अमित मलिक व विष्णु दत्त की जोड़ी अपनी- अपनी प्रस्तुतियां देगी जबकि 6 नवंबर समापन दिवस पर युवा गायक सरिता कश्यप व दीपक जुलाना अमृत महोत्सव के महत्व के बारे प्रस्तुति देकर इसका संदेश जनता तक पहुंचाएंगे।
उल्लेखनीय है कि ट्राइसिटी के लोगों को हरियाणवी लोक संस्कृति से रू-ब-रू कराने के लिए हरियाणा सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग तथा कला एवं संस्कृति विभाग समय- समय पर उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के सहयोग से कार्यक्रमों का आयोजन करते आ रहे हैं। इस कार्यक्रम को भी सफल बनाने में भी इन विभागों का विशेष योगदान रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS