कांग्रेस प्रवक्ता अमरदीप को कारण बताओ नोटिस

X
By - Ashwani kumar |25 April 2021 11:25 AM IST
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरदीप बराड़ ने पार्टी संविधान की अवहेलना करते हुए बीते शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयान दिया था।
Haribhoomi News : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा (Kumari Selja) ने पार्टी प्रवक्ता अमरदीप सिंह बराड़ को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया कोऑर्डिनेटर निलय सैनी ने बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरदीप बराड़ ने पार्टी संविधान की अवहेलना करते हुए बीते शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयान दिया था।
संज्ञान लेते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा सैलजा द्वारा बराड़ को कारण बताओ नोटिस जारी करके 48 घंटे के अंदर-अंदर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS