शुभम मर्डर केस : भीम आर्मी उतरी समर्थन में, आरोपितों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा के लिए प्रदर्शन

शुभम मर्डर केस : भीम आर्मी उतरी समर्थन में, आरोपितों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा के लिए प्रदर्शन
X
एसपी अशोक कुमार तथा नारायण सिंह पीड़ित पक्ष से मिलने नागरिक अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित पक्ष की बातें सुनी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही। पुलिस अधिकारियों द्वारा पीड़ित पक्ष को मनाने के प्रयास जारी है।

हिसार : आदमपुर शुभम मर्डर केस में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों तथा भीम आर्मी के सदस्यों ने पुलिस के खिलाफ नागरिक अस्पताल में प्रदर्शन किया और धरना दिया। भीम आर्मी ने आरोपितों की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को 20 लाख मुआवजा दिए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यह मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वे यहां नहीं उठेंगे। इसी बीच डीएसपी अशोक कुमार तथा नारायण सिंह पीड़ित पक्ष से मिलने नागरिक अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित पक्ष की बातें सुनी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही। पुलिस अधिकारियों द्वारा पीड़ित पक्ष को मनाने के प्रयास जारी है।

मृतक 21 वर्षीय शुभम के परिजनों ने बताया कि उसके इकलौते बेटे शुभम को 2 जून को बदमाशों ने चोटे मारी थी। उसी दिन एक अन्य युवक अरुण को भी इन्हीं लोगों ने चोटे मारी थी। शुभम की उपचार के दौरान मंगलवार को शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई जबकि घायल अरुण अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपित सागर और केवल अपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं और इन्होंने एक पूरी गैंग बनाई हुई है। एक ही दिन में दो बडी वारदात करने के बाद भी आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने आरोपितों पर अवैध नशे का कारोबार करने का भी आरोप लगाया। इनके खिलाफ थाने में जाने वाली शिकायतों पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती क्योंकि पुलिस से इन आरोपितों के साथ सांठगांठ है।

Tags

Next Story