Singhu Border Murder Case : निहंगों ने बेरहमी से की थी युवक की हत्या, शव पर गहरी चोटों के 20-25 निशान, पोस्टमार्टम में दिल दहलाने वाला खुलासा

हरिभूमि न्यूज : सोनीपत
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 पर शुक्रवार सुबह बेरिकेट पर लटके व्यक्ति का शव पर लगे चोट के निशान बर्बरता की दास्ता दिखा रहे हैं। व्यक्ति के हाथ-पैर तेजधार हथियार से हमला कर काटे हुए हैं। कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की आड़ में निहंगों का अत्याचार देखने को मिला हैं। पोस्टमार्टम में व्यक्ति के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस वीडियो के जरिए हत्यारोपितों की पहचान करने में जुटी है। वायरल वीडियो में कृपाण से हमला करने व गर्दन काटने की आवजे आ रही है। घायल व्यक्ति बार-बार छोड़ देने की अपील कर रहा है। वारदात स्थल तक पहुंचने में पुलिस को ढाई घंटे लग गए। संयुक्त किसान मोर्चा ने मामले को लेकर अपना पल्ला-झाड़ लिया है।
बता दें कि दिल्ली राजधानी के कुंडली बार्डर से पुलिस को सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 पर बनाए गए आंदोलन स्थल के मुख्य मंच के पास निहंगों ने एक व्यक्ति का हाथ काट दिय और उसे पुलिस बेरिकेड से बांधकर लटका रखा है। सूचना पर कुंडली थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पर देखा कि एक व्यक्ति का हाथ काटकर व पैर काटकर उसे बैरिकेड पर बांध रखा हैं। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने वहां मौजूद निहंगों व अन्य लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने कोई सहयोग नहीं किया। बाद में उन्होंने हंगामा कर दिया और शव को उतारने देने से मना कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं से संपर्क किया। उनके समझाने के बाद करीब ढाई घंटे में शव को उतारा जा सका। व्यक्ति के शरीर पर नुकीले हथियार के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने नागरिक पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के गांव चीमा खुर्द के रहने वाले लखबीर सिंह के रूप में हुई है। उसको नशा करने का आदी बताया जा रहा है। मामले में एएसआई संदीप के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दर्द से तड़पता रहा व्यक्ति, वारदात स्थल पर लगते रहे जो बोले सो निहाल के नारे
तेजधार हथियारों से हमला कर घायल करने के बाद व्यक्ति सड़क पर काफी देर तक तड़पता रहा। वायरल वीडियो में घायल व्यक्ति के पास निहिंग वीडियों बना रहे हैं। वीडियो में कृपाण जैसे हथियार से हमला करने व गर्दन काट देने की बात बोल रहे हैं। वीडियो में एक निहिंग धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी का आरोप लगा रहा है। बार-बार घायल व्यक्ति से उसका पता व किसने भेजने की बात पूछ रहे हैं। उसके बाद घायल को बेरिकेट पर घायल अवस्था में लटका दिया। उसके बाद खुन ज्यादा बहने से व्यक्ति ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
पोस्टमार्टम में गंभीर चोटों व खुन बहने के कारण मौत होने का खुलासा
कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां चिकित्सक के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बोर्ड में डा. पंकज, डा. सुशीलमनी कटारिया व डा. एकता शर्मा को शामिल किया गया। जानकारी मिली कि व्यक्ति के शरीर पर मल्टीपल चोटों के निशान मिले हैं। व्यक्ति की मौत खुन बह जाने के बाद शरीर में हुई खुन की कमी व चोटों के कारण होना पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है। पुलिस ने बिसरा तैयार कर जांच के लिए लैब में भेजा है।
संयुक्त मोर्चा ने वारदात से झाड़ा पल्ला, मोर्चा का नहीं कोई लेना-देना
बलबीर सिंह राजेवाल, डा. दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चढूनी, हन्नान मोल्ला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, शिवकुमार शर्मा (कक्का जी), युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव ने प्रैसवार्ता कर बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा इस नृशंस हत्या की निंदा करते हुए यह स्पष्ट कर देना चाहता है कि इस घटना के दोनों पक्षों, इस निहंग समूह/ग्रुप या मृतक व्यक्ति, का संयुक्त किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं है। हम किसी भी धार्मिक ग्रंथ या प्रतीक की बेअदबी के खिलाफ हैं, लेकिन इस आधार पर किसी भी व्यक्ति या समूह को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। हम यह मांग करते हैं कि इस हत्या और बेअदबी के षडयंत्र के आरोप की जांच कर दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दी जाए। संयुक्त किसान मोर्चा किसी भी कानून सम्मत कार्यवाही में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS