Sirsa : डबवाली हल्के में भाजपा को करारा झटका, पार्टी के जिला परिषद सदस्य इनेलो में शामिल

Sirsa : डबवाली हल्के में भाजपा को करारा झटका, पार्टी के जिला परिषद सदस्य इनेलो में शामिल
X
डबवाली इलाके में इनेलो ने भाजपा को तगड़ा झटका दिया। जिला परिषद के जोन नंबर- 4 से भाजपा की टिकट पर विजयी रहे ओम प्रकाश सुथार उर्फ फौजी भाजपा को छोड़कर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की उपस्थिति में इनेलो में शामिल हो गए।

Sirsa : डबवाली इलाके में इनेलो ने भाजपा को तगड़ा झटका दिया। जिला परिषद के जोन नंबर- 4 से भाजपा की टिकट पर विजयी रहे ओम प्रकाश सुथार उर्फ फौजी भाजपा को छोड़कर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की उपस्थिति में इनेलो में शामिल हो गए। ओमप्रकाश सुथार उर्फ फौजी जिला सिरसा में सबसे अधिक वोटों के अंतर से चुनाव में विजयी हुए थे। वरिष्ठ इनेलो नेता संदीप चौधरी ने बताया कि ओमप्रकाश सुथार उर्फ फौजी को इनेलो में शामिल करने के लिए पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला अपने सभी कार्यक्रमों के बीच से समय निकाल कर विशेष तौर पर गांव रिसालियाखेड़ा पहुंचे। फौजी के साथ बड़ी संख्या में उसके समर्थक भी इनेलो में शामिल हो गए।

अभय सिंह चौटाला ने ओमप्रकाश सुथार को विश्वास दिलाया कि उन्हें इनेलो पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश में इनेलो का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। शहरों व गांवों में लोग दूसरी पार्टियों को छोड़कर इनेलो में शामिल हो रहे हैं। खासकर प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार से प्रदेशवासी बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार ने प्रदेश का सत्यानाश करके रख दिया है। वर्तमान में किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी सहित हर वर्ग के लोग भाजपा से बहुत परेशान हैं और ऐसी जनविरोधी सरकार से छुटकारा चाहते हैं। लोग धरने, प्रदर्शन कर अपनी आवाज उठा रहे हैं लेकिन किसी की सुनवाई नहीं हो रही। ऐसा लगता है कि जैसे लोकतंत्र खत्म हो चुका है और सरकार मनमानी करने पर उतारू है। इनेलो की परिवर्तन यात्रा के बाद हरियाणा प्रदेश का माहौल पूरी तरह बदल गया और आगामी विधानसभा चुनावों के बाद हरियाणा में इनेलो की सरकार बनना निश्चित है।

यह भी पढ़ें - Ambala : नौकरी का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाला दिल्ली पुलिस का फर्जी सब इंस्पेक्टर काबू

Tags

Next Story