Sirsa: कृष्ण कुमार झोपड़ा ब्लॉक समिति सिरसा के चेयरमैन बने

Sirsa: कृष्ण कुमार झोपड़ा ब्लॉक समिति सिरसा के चेयरमैन बने
X
सिरसा ब्लॉक समिति में बुधवार को हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित कृष्ण कुमार झोपड़ा चेयरमैन चुने गए। इस चुनाव में कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर रही।

ब्लॉक समिति सिरसा के बुधवार को हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित कृष्ण कुमार झोपड़ा चेयरमैन चुने गए। इस चुनाव में कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर रही। झोपड़ा ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार को हराया। कृष्ण झोपड़ा को 17 वोट मिले। जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुरेश चामल को 13 वोट मिले। इसी प्रकार उपप्रधान पद पर चुनी गई अंजू रानी को 12 वोट मिले। उपप्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे।

इनमें प्रवीण रानी को 9, अनसुइया को 6 व ममता को तीन वोट मिले। इस मौके पर कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि यह जीत कांग्रेस की ही नहीं, बल्कि आमजन की भी जीत है। सिरसा में ब्लॉक समिति पर कांग्रेस प्रत्याशी की बतौर प्रधान जीत हुई है। इस चुनाव को बड़े बड़े नेता अपनी सांख का चुनाव मानकर चल रहे थे। भाजपा भी इसे प्रतिष्ठा का चुनाव मान रही थी लेकिन ब्लॉक समिति के इस चुनाव में उन्हें मुंह की खानी पड़ी।

कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा ने कहा कि ये चुनाव भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा है। भाजपा ने इस चुनाव को जीतने के लिए सभी हथकंडे अपनाए, लेकिन उन्हें इस चुनाव में मुंह की खानी पड़ी। कृष्ण कुमार झोपड़ा विजयी हुए है और ग्रामीण में कांग्रेस की ब्लॉक समिति बनी है। इस बैठक में सुभाष जोधपुरिया, रिछपाल पंधू एडवोकेट, प्रो. आरसी लिंबा, रामानंद सरपंच, सुरजीत भावदीन, लीलूराम सरपंच, गुरजिंद्र नरेलखेडा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags

Next Story